उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात

Date:

कन्हैयालाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। वहीं आरोपियों ने गर्दन को शरीर से अलग करने की भी कोशिश की थीसांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में जिस प्रकार की कार्रवाई की है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस आतंकी हमले के लिए पूरी तरह राज्य सरकार ही जिम्मेदार है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है।उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात.

राजस्थान सरकार के फैसले साफ तौर से तुष्टिकरण को दिखाते हैं। राजस्थान में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। ऐसे आतंकी संगठन राजस्थान में पनप रहे हैं। राजस्थान की वर्तमान सरकार ने इन्हें प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजस्थान सरकार के फैसले साफ तौर से तुष्टिकरण को दिखाते हैं।

टेलर कन्हैयालाल साहू के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया गया। कन्हैयालाल का शव निकलने के दौरान उसकी पत्नी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा।

कन्हैयालाल साहू की पत्नी ने कहा, ‘आरोपियों को फांसी दो, आज उसने हमारे पति को मारा है, कल दूसरों को मारेंगे।’एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ज्यादा सतर्क होती तो ऐसा नहीं होता। कट्टरता फैल रही है। नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए केवल निलंबन पर्याप्त नहीं था।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ज्यादा सतर्क होती तो ऐसा नहीं होता। कट्टरता फैल रही है। नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए केवल निलंबन पर्याप्त नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...

ये वक़्त की पुकार है….

ये वक़्त की पुकार है बेकल उत्साही  चलो कि पहले...

NHRC Takes Cognizance of Maternal Deaths in Hospital

Press Release NHRC Takes Cognizance of Maternal Deaths in Hospital,...

अस्पताल में प्रसूताओ की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान

अस्पताल में प्रसूताओ की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग...